ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक ने पुरुष वनडे क्रिकेट मैच में अंपायरिंग कर इतिहास रच दिया है। पुरुष वनडे में अंपायरिंग करने वाला पोलोसाक दुनिया की पहली महिला अंपायर हैं।
आईएएनएस | Updated:
अंपायरिंग पर क्लेयर पोलोसाक (फोटो: ICC के टि्वटर हैंडल से)
दुबई
ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक पुरुष वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बन गई हैं। नामीबिया और ओमान के बीच खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजन-2 के फाइनल मैच में 31 वर्षीय क्लेयर ने यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले, क्लेयर महिलाओं के 15 वनडे मैच में अंपायरिंग कर चुकी हैं।
2016 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच हुए वनडे मैच में उन्होंने पहली बार अंपायरिंग की थी। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी अंपायरिंग की थी।
क्लेयर ने कहा, 'मैं पुरुषों के वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनकर बहुत उत्साहित महसूस कर रही हूं, एक अंपायर के रूप में मैंने बहुत लंबा सफर तय किया है। महिला अंपायरों को प्रमोट करना बहुत महत्वपूर्ण है और महिलाएं निश्चित रूप से अंपायरिंग कर सकती हैं। बाधाओं को तोड़ते हुए जागरुकता फैलाने की आवश्यकता है ताकि अधिकतक महिलाएं इस भूमिका को निभा सकें।'
क्लेयर 2017 में महिला वनडे वर्ल्ड कप के 4 मुकाबलों में भी अंपायरिंग की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में पुरुषों के मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनी थीं। पिछले साल दिसंबर में क्लेयर और साउथ ऑस्ट्रेलिया की एलोइस शेरीडेन ने महिला बिग बैश लीग में अंपायरिंग की थी। यह पहला मौका था जब ऑस्ट्रेलिया में पेशेवर क्रिकेट में दोनों फील्ड अंपायर महिलाएं थीं।
ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक पुरुष वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बन गई हैं। नामीबिया और ओमान के बीच खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजन-2 के फाइनल मैच में 31 वर्षीय क्लेयर ने यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले, क्लेयर महिलाओं के 15 वनडे मैच में अंपायरिंग कर चुकी हैं।
2016 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच हुए वनडे मैच में उन्होंने पहली बार अंपायरिंग की थी। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी अंपायरिंग की थी।
The historic moment when Claire Polosak took to the field for the World Cricket League Division Two final between O… https://t.co/DBYDAhWXkC
— ICC (@ICC) 1556359212000
क्लेयर 2017 में महिला वनडे वर्ल्ड कप के 4 मुकाबलों में भी अंपायरिंग की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में पुरुषों के मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनी थीं। पिछले साल दिसंबर में क्लेयर और साउथ ऑस्ट्रेलिया की एलोइस शेरीडेन ने महिला बिग बैश लीग में अंपायरिंग की थी। यह पहला मौका था जब ऑस्ट्रेलिया में पेशेवर क्रिकेट में दोनों फील्ड अंपायर महिलाएं थीं।
Web Title australian claire polosak become first women to umpire in men s odi cricket
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
Get latest and breaking Cricket News in Hindi, live commentary, Live Cricket Scores and more from Sports. Stay updated with us to get latest cricket news in Hindi.
إرسال تعليق