ये दोनों टीमें आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 पर हैं। दिल्ली और चेन्नै दोनों की कोशिश टॉप 2 में बने रहने की होगी ताकि फाइनल में पहुंचने का एक मौका और मिले।
आईएएनएस | Updated:
चेन्नैचेन्नै सुपर किंग्स की टीम आज अपने घरेलू मैदान यहां एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। इस मैच में दोनों टीमों की कोशिश पहले स्थान को अपने पास रखने की होगी।
दिल्ली ने छह सीजन के बाद प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ किया है। युवा कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस युवा टीम ने खेल के सभी क्षेत्रों में कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने आप को साबित किया है। टीम के पास शिखर धवन, पृथ्वी साव, ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज हैं जो लगातार बल्ले से अपना योगदान दे रहे हैं।
धवन का बल्ला लगातार रन उगल रहा है। धवन ने अभी तक खेले 12 मैचों में 451 रन बनाए हैं। टीम को यहां तक पहुंचाने में धवन का अहम योगदान रहा है। कप्तान अय्यर का बल्ला भी अच्छा चल रहा है, लेकिन पंत और पृथ्वी साव के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी इस टीम को चेन्नै के खिलाफ खल सकती है। ऐसे में टीम प्रबंधन चाहेगा की उसके दो प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज बल्ले से निरंतरता हासिल करें। निचले क्रम में टीम के पास शेरफन रदरफोर्ड, कोलिन इनग्राम, क्रिस मौरिस हैं जो बड़े सावट्स लगाने में माहिर हैं।
दिल्ली का गेंदबाजी आक्रमण इस सीजन का सबसे बेहतर गेंदबाजी आक्रमणों में से एक हैं। कागिसो रबाडा की अगुआई में टीम ने गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन किया है। ईशांत शर्मा को जब मौका मिला है उन्होंने अपने अनुभव का बेहतरीन इस्तेमाल किया है। दिल्ली ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अपने घर में 16 रन से मात दे न सिर्फ प्लेऑफ में जगह बनाई थी बल्कि पहले स्थान पर भी कब्जा किया था। चेन्नै के खिलाफ वह अपने शीर्ष स्थान को बचाने के लिए भरसक प्रयास करेगी।
वहीं, चेन्नै को आदत है कि वह पहले स्थान पर रहे। इसलिए दिल्ली को पटखनी देने के लिए महेंद्र सिंह धोनी की टीम बेताब होगी। चेन्नै अपने घर में खेल रही है इसलिए उसका आत्मविश्वास काफी ऊपर होगा। उसे हालांकि अपने घर में पिछले मैच में मुंबई इंडियंस से हार मिली थी, लेकिन यह उसकी अपने घर में इस सीजन की इकलौती हार है। चेन्नै के पास टी-20 के बड़े नाम शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो, सुरेश रैना, धोनी हैं। इस सीजन वॉटसन का बल्ला ज्यादा कुछ नहीं कर पाया था लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 96 रनों की पारी खेल उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए थे। धोनी पूरे सीजन कमाल की फॉर्म में हैं। उनका फॉर्म में होना दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय हो सकता है। वहीं, गेंदबाजी में शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, ब्रावो, वॉटसन, मिशेल सैंटनर पर टीम की जिम्मेदारी होगी।
चेन्नै : अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा।
दिल्ली : श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी साव, अमित मिश्रा, अवेश खान, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, कॉलिन मुनरो, क्रिस मौरिस, कगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बोल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड।

Web Title chennai super kings vs delhi capitals match preview
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
إرسال تعليق